अमित मैहरा ने विश्व मानक दिवस के अवसर पर दिलाई शपथ

विश्व मानक दिवस: अधिकारियों ने मानकीकरण की शपथ ली

विश्व मानक दिवस के अवसर पर, अतिरिक्त ज़िला दंडाधिकारी अमित मैहरा ने उपायुक्त कार्यालय के परिसर में भारतीय मानक ब्यूरो के मानकों की अनुपालना को लेकर अधिकारियों और कर्मचारियों को शपथ दिलाई। अमित मैहरा ने कहा कि प्रत्येक वर्ष 14 अक्तूबर को यह दिवस मनाया जाता है, जिसका उद्देश्य उपभोक्ता, नियामक और उद्योग के बीच मानकीकरण की भूमिका के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।

उन्होंने बताया कि उत्पादों का मानकीकरण सुरक्षा, दक्षता और नवाचार को बढ़ावा देता है। इस दौरान, उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों ने भारतीय मानक ब्यूरो द्वारा क्रियान्वित गुणवत्ता मिशन के तहत अपना पूरा योगदान देने की शपथ लेते हुए अपने परिवार और आस-पास के लोगों को मानकों के उपयोग के लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया। उन्होंने केवल मानकीकृत और प्रमाणित सामान खरीदने और गुणवत्तापूर्ण उत्पादों एवं सेवाओं की मांग करने की प्रतिबद्धता भी व्यक्त की।

इस अवसर पर सहायक आयुक्त पीपी सिंह सहित उपायुक्त कार्यालय के अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे।

Spread the love

More From Author

चंबा में 22 अक्तूबर को आयोजित होगा कैंपस इंटरव्यू, टेंपरेरी ऑपरेटर और अप्रेंटिसशिप के भरे जायेंगे 100 पद

15 अक्तूबर, 2024 को भोकटू-कल्पा फीडर के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित

Recent Posts