प्रधानमंत्री मोदी झारखंड को देंगे 83 हज़ार करोड़ रुपये की सौगात

प्रधानमंत्री मोदी 2 अक्तूबर को झारखंड में 83,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण और शिलान्यास

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी 2 अक्तूबर को झारखंड में 83 हजार करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। प्रधानमंत्री हज़ारीबाग में उनासी हजार करोड़ रुपये से अधिक के कुल परिव्यय के साथ धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान का शुभारंभ करेंगे। इस अभियान के अंतर्गत लगभग 63 हजार गांव शामिल होंगे। इससे देश भर के 549 जिलों और दो हजार 740 प्रखंडों में पांच करोड़ से अधिक जनजातीय लोग लाभान्वित होंगे। 

 प्रधानमंत्री 40 एकलव्य विद्यालयों का उद्घाटन करेंगे। श्री मोदी दो हजार 800 करोड़ रुपये से अधिक की लागत के 25 एकलव्य विद्यालयों की आधारशिला भी रखेंगे। श्री मोदी प्रधानमंत्री जनजातीय आदिवासी न्याय महाअभियान, पीएम-जनमन के अंतर्गत एक हजार 360 करोड़ रुपये से अधिक की कई परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी करेंगे। इनमें सड़क, आंगनवाड़ी, बहुउद्देशीय केंद्र, स्कूल छात्रावास परियोजनाएं शामिल हैं। 

Spread the love

More From Author

नारायणपुर में सुरक्षा बलों ने सर्चिंग के दौरान 3 आईईडी बरामद किया

नई दिल्ली में आयोजित किया जाएगा भारतीय नौसेना का वार्षिक शीर्ष स्तरीय अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन

Recent Posts