राजस्थान में भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और हरियाणा विधानसभा चुनाव के प्रभारी रहे सतीश पूनिया आज जोधपुर के दौरे पर रहे

जोधपुर: भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया का दौरा

राजस्थान में भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और हरियाणा विधानसभा चुनाव के प्रभारी सतीश पूनिया आज जोधपुर के दौरे पर रहे, जहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। जोधपुर के सर्किट हाउस में पत्रकारों से वार्ता करते हुए उन्होंने हरियाणा विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत के प्रति आश्वस्ति जताई।

सतीश पूनिया ने कहा कि पिछले 10 वर्षों में हरियाणा में कई बदलाव हुए हैं। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने सुशासन की मिसाल पेश की है। उन्होंने यह भी बताया कि हरियाणा ऐसा प्रदेश है जहां पहले लोग कहते थे कि यहां सरकार नहीं बन सकती, लेकिन भाजपा ने एक नहीं, दो नहीं, बल्कि तीन बार सरकार बनाकर दिखा दिया है।

उन्होंने इसे कांग्रेस के लिए चमत्कार मानने की बात कही, लेकिन इसे भाजपा के लिए मेहनत और माइक्रो मैनेजमेंट का परिणाम बताया।

Spread the love

More From Author

धौलपुर :  पूर्व मंत्री बनबारी लाल शर्मा का हुआ निधन

मुख्यमंत्री ने बिजली सखियों को वितरित किए बिजली किट

Recent Posts