नारायणपुर में सुरक्षा बलों ने सर्चिंग के दौरान 3 आईईडी बरामद किया

नारायणपुर जिले में सुरक्षा बलों ने सर्चिंग के दौरान 3 आईईडी बरामद किए

छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में सुरक्षा बलों ने सर्चिंग के दौरान 3 आईईडी बरामद किए हैं। मिली जानकारी के अनुसार जिले के थाना कोहकामेटा क्षेत्र अंतर्गत कस्तुरमेटा-मोहंदी के मध्य ग्राम होकपाड़ के रोड के बीच माओवादियों ने सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने के इरादे से पांच-पांच किलोग्राम के 03 आईईडी लगा रखे थे।

जिसे जिला पुलिस बल, आईटीबीपी और बीडीएस की संयुक्त टीम ने बरामद किया। तीनों आईईडी को बम निरोधक दस्ते ने मौके पर ही निष्क्रिय कर दिया।

Spread the love

More From Author

भारत थिंक काउंसिल ने महाकुंभ 2025 की तैयारियों पर विशेष बैठक आयोजित की

प्रधानमंत्री मोदी झारखंड को देंगे 83 हज़ार करोड़ रुपये की सौगात

Recent Posts