नेपाल में बाढ और भूस्खलन से मरने वालों की संख्या हुई 209

“नेपाल में बाढ़ और भूस्खलन से मरने वालों की संख्या 209 हुई, 29 लोग लापता”

नेपाल में बाढ और भूस्खलन से मरने वालों की संख्या बढ़कर 209 हो गई है। 29 लोग अब भी लापता हैं और 142 लोग घायल हैं। नेपाल सेना और पुलिस ने 4500 से अधिक लोगों को बचाया है। 

 बाढ़ के कारण सड़कें क्षतिग्रस्त हो गई हैं। 16 पुलों को नुकसान हुआ है। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लोगों की आजीविका और व्यवसाय पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। आज सुबह भूस्खलन का मलबा हटाने के बाद पृथ्वी राजमार्ग पर दोतरफा यातायात फिर से शुरू हो गया है। अन्य अवरुद्ध सड़कों की सफाई का भी काम जारी है। बचाव कार्यों में सहायता के लिए नेपाली सेना की एक टीम तैनात की गई है।

Spread the love

More From Author

हरियाणा में राहुल और प्रियंका गांधी ने रैली को किया संबोधित

अमेरिका की सीरिया में 2 ठिकानों पर एयरस्ट्राइक: अलकायदा और ISIS के 37 आतंकी मारे गए

Recent Posts