पिकअप और बाइक की टक्कर में युवक की मौत, एक घायल

केराकत में बाइक और पिकअप की टक्कर, युवक की मौत, दूसरा घायल

उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के केराकत थाना क्षेत्र स्थित आजाद नगर बाजार के पास एक भीषण सड़क हादसा हुआ। यहां एक बाइक सवार और पिकअप वाहन की आमने-सामने टक्कर हो गई, जिससे बाइक चला रहे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, बाइक पर सवार दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। सड़क हादसे के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है, लेकिन पुलिस घटना की पूरी जांच कर रही है।

Spread the love

More From Author

दिल्ली हुई और ज्यादा प्रदूषित – कल से ग्रैप-4 लागू, जानें किन चीजों पर रहेगी पाबंदी

जौनपुर – प्रभारी मंत्री ए. के. शर्मा ने किया चार करोड़ की परियोजनाओं का किया शिलान्यास

Recent Posts