“सतना: विसर्जन स्थल पर कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए कार्यपालिक मजिस्ट्रेट नियुक्त”
जिले में 12 अक्टूबर को विजयदशमी (दशहरा) त्यौहार मनाने के साथ-साथ दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन भी किया जायेगा। कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अनुराग वर्मा द्वारा दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन स्थलों पर कानून एवं प्रशासनिक व्यवस्था बनाये रखने की जिम्मेदारी 4 कार्यपालिक मजिस्ट्रेटों को सौंपी गई है।
जारी आदेशानुसार नियुक्त सभी कार्यपालिक मजिस्ट्रेट 12 अक्टूबर को दोपहर 1 बजे से अपने ड्यूटी स्थल पर दुर्गा विसर्जन होने तक उपस्थित रहेंगे। संपूर्ण व्यवस्था के प्रभारी अधिकारी आयुक्त नगर निगम शेर सिंह मीना होंगे।