भाजपा ने चुनाव आयोग से की मुलाकात, आप के यमुना में जहर के आरोप पर कार्रवाई की मांग

“यमुना में जहर के आरोपों पर भाजपा का प्रतिनिधिमंडल चुनाव आयोग से मिला”

हरियाणा सरकार पर आम आदमी पार्टी द्वारा यमुना नदी में जहर मिलाने के आरोपों को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का एक प्रतिनिधिमंडल आज नई दिल्ली में चुनाव आयोग से मिला। प्रतिनिधिमंडल में केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण, भूपेंद्र यादव, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी, और अन्य वरिष्ठ नेता शामिल थे।

भाजपा ने आम आदमी पार्टी के इन आरोपों को “निराधार और राजनीतिक साजिश” करार दिया। चुनाव आयोग के साथ बैठक के बाद भाजपा नेताओं ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी द्वारा फैलाए जा रहे इस तरह के “झूठे दावों” का उद्देश्य जनता को गुमराह करना और आगामी चुनावों में लाभ लेना है।

केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा, “ये आरोप पूरी तरह से तथ्यहीन हैं। हरियाणा सरकार पर्यावरण और नदियों की शुद्धता बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है।”

Spread the love

More From Author

15 फरवरी से 15 मार्च तक देशभर में चलाया जाएगा अटल स्मृति आंकलन और सम्पर्क अभियान :केंद्रीय राज्यमंत्री एसपी सिंह बघेल

श्रीलंका: पूर्व राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे के बेटे नमल राजपक्षे के खिलाफ हाई कोर्ट में याचिका दाखिल

Recent Posts