“गोरखपुर में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के आगमन की तैयारियां तेज़, सीएम योगी ने आयुष विश्वविद्यालय का किया निरीक्षण”
गोरखपुर के भटहट क्षेत्र स्थित पिपरी गांव में बनकर तैयार हुए उत्तर प्रदेश के पहले आयुष विश्वविद्यालय के लोकार्पण समारोह की तैयारियां जोरों पर हैं। शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्थल का दौरा कर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के आगमन से पहले सभी व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 30 जून और 1 जुलाई को दो दिवसीय गोरखपुर दौरे पर रहेंगी।
- 30 जून को वे एम्स गोरखपुर के प्रथम दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी।
- 1 जुलाई को वे भटहट के पिपरी में स्थित आयुष विश्वविद्यालय का लोकार्पण करेंगी।
- इसके साथ ही सोनबरसा बालापार स्थित महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय में अकादमिक भवन, ऑडिटोरियम, पंचकर्म केंद्र का उद्घाटन और गर्ल्स हॉस्टल का शिलान्यास करेंगी।
- लोकार्पण के बाद राष्ट्रपति गोरखनाथ मंदिर भी जाएंगी।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि समारोह में सुरक्षा और आगंतुकों की सुविधा की पुख्ता व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति का यह दौरा आयुष विश्वविद्यालय के लिए प्रेरणादायी साबित होगा और इसे नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा।
मुख्यमंत्री लगातार दूसरी बार निरीक्षण के लिए पहुंचे और सभी संबंधित विभागों को आयोजन को सुनियोजित और गरिमापूर्ण बनाने के निर्देश दिए। राष्ट्रपति का यह दौरा न केवल क्षेत्र के विकास के लिए महत्वपूर्ण है, बल्कि यह प्रदेश में आयुष चिकित्सा शिक्षा को भी नया आयाम देग
