नेपाल: भारतीय दूतावास में आयोजित किया गया 76वां गणतंत्र दिवस समारोह

“काठमांडू में भारतीय समुदाय ने 76वें गणतंत्र दिवस का उत्सव मनाया”

नेपाल में भारतीय समुदाय ने आज काठमांडू स्थित भारतीय दूतावास में 76वें गणतंत्र दिवस का हर्षोल्लास के साथ जश्न मनाया। इस अवसर पर नेपाल में भारत के राजदूत नवीन श्रीवास्तव ने भारतीय तिरंगा फहराया।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का राष्ट्र के नाम संबोधन भी सुना। इस अवसर पर भारतीय संस्कृति और देशभक्ति की झलक प्रस्तुत करने वाले कार्यक्रम आयोजित किए गए।

दूतावास में भारतीय समुदाय के लोगों और नेपाल के गणमान्य व्यक्तियों ने मिलकर इस खास मौके को मनाया। यह आयोजन भारत और नेपाल के बीच गहरे ऐतिहासिक और सांस्कृतिक संबंधों का प्रतीक भी है।

Spread the love

More From Author

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अरविंद केजरीवाल पर दिल्ली को विकास से वंचित रखने का लगाया आरोप

दिल्ली विधानसभा चुनाव: भाजपा, आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी

Recent Posts