“बहराइच में भाजपा की प्रेस वार्ता में प्रदेश उपाध्यक्ष त्रयम्बक त्रिपाठी ने केंद्रीय बजट को सराहा“
बहराइच में भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष त्रयम्बक त्रिपाठी ने प्रेस प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तुत बजट अब तक का सबसे बेहतर बजट है। उन्होंने बताया कि यह बजट गरीबों, किसानों, महिलाओं, युवाओं और व्यवसायियों सहित समाज के हर वर्ग को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। इसी वजह से इस बजट की पूरे देश में सराहना हो रही है।
त्रयम्बक त्रिपाठी ने कहा कि इस केंद्रीय बजट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दूरदर्शी विजन साफ दिखाई देता है, जो ज्ञान और विकास की दृष्टि से तैयार किया गया है। पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि विपक्ष तो सिर्फ विरोध के लिए विरोध करता है, लेकिन सच्चाई यह है कि पिछले 10 वर्षों में भारत आत्मनिर्भरता और प्रगति के पथ पर तेज़ी से आगे बढ़ा है।