“स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में दो घंटे से अधिक समय के लिए रेल यातायात निलंबित“
स्वतंत्रता दिवस समारोह 2025 के मद्देनज़र सुरक्षा कारणों से 15 अगस्त को सुबह 6:45 से 9:00 बजे तक दिल्ली जंक्शन और दिल्ली शाहदरा जंक्शन के बीच रेल सेवाएं अस्थायी रूप से बंद रहेंगी। उत्तर रेलवे ने बताया कि इस दौरान कई ट्रेनों का संचालन रद्द, मार्ग परिवर्तित, आंशिक रूप से समाप्त/प्रारंभ, नियंत्रित या पुनर्निर्धारित किया गया है।
रद्द ट्रेनें:
74021 दिल्ली जं.–सहारनपुर डीएमयू, 74024 सहारनपुर–दिल्ली जं. डीएमयू, 64402 दिल्ली जं.–साहिबाबाद ईएमयू, 64411 साहिबाबाद–दिल्ली जं. ईएमयू, 64417 गाजियाबाद–दिल्ली जं. मेमू।
मार्ग परिवर्तित ट्रेन:
64111 खुर्जा जं.–शकूरबस्ती ईएमयू अब साहिबाबाद–तिलक ब्रिज–नई दिल्ली–दिल्ली किशनगंज मार्ग से चलेगी और विवेक विहार, दिल्ली शाहदरा, दिल्ली जं. पर नहीं रुकेगी।
अल्पावधि प्रारंभ/समाप्त ट्रेनें:
64152 अब गाजियाबाद से, 64022 दिल्ली शाहदरा पर समाप्त, 64025 दिल्ली शाहदरा से प्रारंभ, 54058 दिल्ली शाहदरा पर समाप्त, 64567 साहिबाबाद पर समाप्त (साहिबाबाद–तिलक ब्रिज आंशिक रद्द)।
नियंत्रित ट्रेनें:
18310, 15910, 03697, 64414, 64558, 64103 समेत कई ट्रेनें विभिन्न स्टेशनों पर विलंबित होंगी।
पुनर्निर्धारित ट्रेनें:
12038 (110 मिनट देरी, 08:50 बजे), 15484 (85 मिनट देरी, 09:00 बजे), 12225 (90 मिनट देरी, 18:00 बजे), 14042 (70 मिनट देरी, 22:30 बजे)।
रेलवे ने यात्रियों को सलाह दी है कि यात्रा से पहले संबंधित ट्रेन की अद्यतन समय-सारणी अवश्य जांच लें।
