“शिवपुरी: नगर परिषद के दो कर्मचारी 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार”
शिवपुरी जिले के पिछोर नगर परिषद में गुरुवार को लोकायुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो कर्मचारियों को 30 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया।
पकड़े गए कर्मचारियों में टाइमकीपर रामबाबू त्रिपाठी और लेखपाल दीपक सिंह बनाफर शामिल हैं।
जानकारी के अनुसार, फरियादी विशाल केवट ने लोकायुक्त ग्वालियर एसपी से शिकायत की थी। शिकायत में बताया गया था कि एक टेंडर के बिल भुगतान की राशि जारी करने के बदले कर्मचारियों ने रिश्वत की मांग की थी।
लोकायुक्त टीम ने जाल बिछाकर गुरुवार को दोनों कर्मचारियों को रिश्वत लेते हुए धर दबोचा। अधिकारियों के मुताबिक, आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
