“प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने होली उत्सव की दी बधाई“
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने प्रदेशवासियों को होली के अवसर पर शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने इस पर्व को आपसी भाईचारे, प्रेम और सौहार्द का प्रतीक बताते हुए सभी को रंगों के इस त्योहार को धूमधाम और खुशी के साथ मनाने की अपील की।
प्रतिभा सिंह ने कहा कि होली हमारे समाज में एकता और सांस्कृतिक धरोहर को मजबूत करने का अवसर है, और इस दिन को हम सभी को मिलकर भाईचारे और प्यार से मनाना चाहिए। उन्होंने प्रदेशवासियों से होली के इस पर्व पर समाज में समृद्धि, खुशहाली और शांति की कामना की।
