तमिलनाडु के राज्यपाल ने किया त्रिवेणी संगम में स्नान, कहा महाकुंभ भारत की एकता और अखंडता का प्रतीक है

“तमिलनाडु के राज्यपाल आर.एन. रवि ने शनिवार को महाकुंभ 2025 में पुण्य संगम में स्नान कर इस महापर्व का हिस्सा बनें”

महाकुंभ 2025 के पुण्य संगम में शनिवार को तमिलनाडु के राज्यपाल आर.एन. रवि ने स्नान कर इस दिव्य पर्व का हिस्सा बनने का गौरव प्राप्त किया। उन्होंने इस आयोजन को सनातन संस्कृति की जीवंत अभिव्यक्ति बताते हुए कहा कि यह महाकुंभ भारत की अखंडता, आध्यात्मिकता और सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक है। अब तक लगभग 60 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने पावन स्नान कर इस महापर्व में भाग लिया है, जो ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ के संकल्प को और प्रबल करता है।

राज्यपाल ने काशी तमिल संगमम कार्यक्रम में भी भाग लेते हुए तमिलनाडु के भाई-बहनों की सुख-समृद्धि, शांति और उन्नति के लिए विशेष प्रार्थना की। अपने संबोधन में उन्होंने कहा, “भारत की आत्मा इसकी सनातन संस्कृति में निहित है। यह महाकुंभ हमारी अखंड सनातन परंपरा का प्रतीक है, जो हमें एक-दूसरे से जोड़ती है और हमारे सांस्कृतिक मूल्यों की याद दिलाती है।”

उन्होंने आगे कहा कि महाकुंभ केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि भारत के आध्यात्मिक और सांस्कृतिक पुनर्जागरण का केंद्र है, जहाँ करोड़ों लोग आत्मिक शुद्धि और वैश्विक कल्याण के लिए संगम तट पर एकत्र होते हैं। इस भव्य आयोजन को एक भारत, श्रेष्ठ भारत तथा सनातन धर्म की एकता का प्रतीक माना जा रहा है।

राज्यपाल ने इस महोत्सव के आयोजन पर पीएम मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ को भी बधाई दी।

Spread the love

More From Author

बाबा नगरी में भव्य होगा बैद्यनाथ महोत्सव, निकाली जाएगी शिव बारात

कृषि मंत्री और किसान नेताओं की बैठक, 19 मार्च को फिर होगी चर्चा

Recent Posts