‘हर घर तिरंगा’ अभियान से जागा राष्ट्र प्रेम, तिरंगे संग सेल्फी जरूर लें : अमित शाह

हर घर तिरंगा’ अभियान को लेकर गृह मंत्री अमित शाह का देशवासियों से भावुक संदेश

स्वतंत्रता दिवस 2025 को लेकर पूरे देश में तैयारियाँ ज़ोरों पर हैं। इसी बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के प्रति लोगों को एक बार फिर प्रेरित किया है। उन्होंने इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक ऐतिहासिक पहल बताया है, जिसने देशवासियों को राष्ट्रप्रेम के सूत्र में पिरोने का कार्य किया है।

अमित शाह ने सोशल मीडिया मंच एक्स (पूर्व ट्विटर) पर अपने संदेश में लिखा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किया गया यह अभियान आज जन-जन से जुड़ चुका है। हर घर पर तिरंगे की शान लहराना न केवल देशभक्ति को प्रकट करता है, बल्कि यह राष्ट्रीय एकता का प्रतीक भी बन चुका है।”

गृह मंत्री ने विशेष रूप से युवाओं से आह्वान किया कि वे इस अभियान में पूरे उत्साह के साथ भाग लें। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि वे अपने घरों पर तिरंगा फहराएं और तिरंगे के साथ एक सेल्फी लेकर आधिकारिक वेबसाइट पर साझा करें।

इस अभियान को लेकर सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने भी लोगों से जुड़ने की अपील की है। मंत्रालय ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, “15 अगस्त तक गर्व से जोड़ें ‘हर घर तिरंगा’ अभियान से। अपने घर पर तिरंगा फहराएं और तिरंगे के साथ सेल्फी साझा करें।”

गौरतलब है कि ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2022 में ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ के तहत की थी। इसका उद्देश्य देशवासियों में राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान और जुड़ाव की भावना को और अधिक सशक्त बनाना है। यह अभियान आज एक जन आंदोलन का रूप ले चुका है।

Spread the love

More From Author

हमीरपुर भाजपा की नई कार्यकारिणी घोषित, 66 सदस्यों को मिली जिम्मेदारी: विपिन परमार

ग्लोबल पेट्रोकेमिकल सेक्टर में अग्रणी भूमिका निभाने को तैयार भारतीय कंपनियां : रिपोर्ट

Recent Posts