शक्ति दीदी के रूप में अब तक 22 जरूरतमंद महिलाओं ने संभाली फ्यूल डिलेवरी वर्कर की कमान

ग्वालियर, 12 फरवरी: ‘शक्ति दीदी’ पहल से महिलाएं हो रही आत्मनिर्भर

ग्वालियर जिले में जरूरतमंद महिलाएं आत्मनिर्भरता की नई कहानी लिख रही हैं। जिला प्रशासन और पुलिस ने इन महिलाओं का हौसला बढ़ाया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मंशा के अनुरूप महिलाओं के सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के लिए कलेक्टर रुचिका चौहान द्वारा ‘शक्ति दीदी’ पहल शुरू की गई है।

इस पहल के तहत बुधवार को शहर के चार प्रमुख पेट्रोल पंपों पर और गुरुवार को सात महिलाओं ने ‘शक्ति दीदी’ के रूप में फ्यूल डिलीवरी वर्कर की जिम्मेदारी संभाली। कलेक्टर रुचिका चौहान ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह की उपस्थिति में काल्पीब्रिज मुरार स्थित गणेश पेट्रोल पंप पर लता राजौरिया और संजू गर्ग को ‘शक्ति दीदी’ की जैकेट पहनाई, जिसके बाद उन्होंने वाहनों में फ्यूल भरने का कार्य शुरू किया।

ग्वालियर में ‘शक्ति दीदी’ की संख्या लगातार बढ़ रही है। नए साल के दूसरे दिन यानी 2 जनवरी को कलेक्टर श्रीमती चौहान की पहल पर पांच महिलाओं ने इस जिम्मेदारी को संभाला था। तब से अब तक 22 जरूरतमंद महिलाएं ‘शक्ति दीदी’ के रूप में फ्यूल डिलीवरी वर्कर के रूप में कार्य कर रही हैं। यह पहल महिलाओं को न केवल आर्थिक रूप से सशक्त बना रही है, बल्कि उन्हें सामाजिक पहचान भी दिला रही है।

Spread the love

More From Author

प्रयागराज से काशी-अयोध्या जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए यातायात व्यवस्था मजबूत

राष्ट्रीय जैविक स्ट्रैस प्रबंधन संस्थान में 21 दिवसीय विंटर स्कूल प्रशिक्षण का हआ समापन

Recent Posts