“धौलपुर: पूर्व मंत्री बनबारी लाल शर्मा का निधन“
जिले की राजनीति के दिग्गज पूर्व मंत्री बनबारी लाल शर्मा का आज दोपहर 1 बजे निधन हो गया। शर्मा लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उनके पुत्र पंकज शर्मा ने जानकारी दी कि उनका अंतिम संस्कार कल सुबह 9 बजे जिला मुख्यालय पर चम्बल मुक्तिधाम पर किया जाएगा।
बनबारी लाल शर्मा के निधन से जिले भर में शोक की लहर फैल गई है, और उनके निवास पर लोग श्रद्धांजलि देने के लिए एकत्रित हो रहे हैं। उनके योगदान को याद करते हुए लोग शोक संतप्त हैं
