24 मार्च को राष्ट्रपति का छत्तीसगढ़ दौरा, मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम जारी

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का 24 मार्च को छत्तीसगढ़ दौरा, कार्यक्रम जारी

रायपुर, 21 मार्च 2025: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 24 मार्च को छत्तीसगढ़ दौरे पर आएंगी। राष्ट्रपति भवन से उनका मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। राष्ट्रपति भारतीय वायु सेना के विमान से सुबह करीब 10:30 बजे रायपुर के स्वामी विवेकानंद विमानतल पहुंचेंगी, जहां राज्यपाल, मुख्यमंत्री, विधानसभा अध्यक्ष और अन्य गणमान्य लोग उनका स्वागत करेंगे।

इसके बाद, राष्ट्रपति सड़क मार्ग से छत्तीसगढ़ विधानसभा के लिए रवाना होंगी, जहां वे विधानसभा के रजत जयंती समारोह में हिस्सा लेंगी और कार्यक्रम में प्रबोधन भी देंगी। समारोह के बाद राष्ट्रपति करीब 12:30 बजे रायपुर के स्वामी विवेकानंद विमानतल लौटेंगी और विशेष विमान से नई दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगी।

राष्ट्रपति की सुरक्षा के लिए रायपुर रेंज के आईजी अमरेश मिश्रा को प्रभारी नियुक्त किया गया है, जबकि रायपुर के एसएसपी लाल उमेद सिंह उन्हें सहयोग करेंगे। विमानतल की सुरक्षा व्यवस्था डीआईजी संतोष सिंह संभालेंगे।

Spread the love

More From Author

जमशेदपुर के राष्ट्रीय मध्य विद्यालय से युवक का शव बरामद

बीजापुर मुठभेड़:  मारे गए 26 नक्सलियों में से 18 की हुई शिनाख्त

Recent Posts