“हरियाणा में पहली बार अंतर्राष्ट्रीय सरस्वती महोत्सव का आयोजन“
हरियाणा सरकार पहली बार पिहोवा सरस्वती तीर्थ पर अंतर्राष्ट्रीय सरस्वती महोत्सव का आयोजन करने जा रही है। यह महोत्सव 29 जनवरी से शुरू होगा और 4 फरवरी तक चलेगा। इस भव्य आयोजन में सांस्कृतिक कार्यक्रम, सरस मेला, भजन संध्या और सेमिनार जैसे विविध कार्यक्रम शामिल होंगे।
मुख्य कार्यक्रम और आयोजन की तिथियां
- महोत्सव का शुभारंभ:
- 29 जनवरी को सुबह 10 बजे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा आदि बद्री उद्गम स्थल से।
- पिहोवा सरस्वती तीर्थ पर सरस मेला और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत।
- सांस्कृतिक कार्यक्रम:
- 29 जनवरी से 2 फरवरी तक मुख्य सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे।
- सरस मेला:
- 29 जनवरी से 4 फरवरी तक पिहोवा तीर्थ स्थल पर।
- हरियाणा के हर जिले से सैल्फ हेल्प ग्रुप के शिल्पकारों को आमंत्रित किया गया है।
- सेमिनार:
- 30 जनवरी से 1 फरवरी तक कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के सीनेट हॉल में सरस्वती नदी पर सेमिनार का आयोजन।
- इस सेमिनार में देश और विदेश के वैज्ञानिक और शोधकर्ता शामिल होंगे।
समापन समारोह और विशेष अतिथि
महोत्सव के समापन पर:
- केन्द्रीय विधि एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल 11 बजे मुख्य कार्यक्रम में शामिल होंगे।
- सायंकाल दीपदान कार्यक्रम में केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल और राज्यसभा सांसद रेखा शर्मा उपस्थित रहेंगी
