सब लेफ्टिनेंट आस्था पूनिया बनीं नौसेना की पहली महिला फाइटर पायलट

सब लेफ्टिनेंट आस्था पूनिया बनीं भारतीय नौसेना की पहली महिला फाइटर पायलट


भारतीय नौसेना की सब लेफ्टिनेंट आस्था पूनिया ने इतिहास रचते हुए नेवल एविएशन की फाइटर स्ट्रीम में शामिल होने वाली पहली महिला अधिकारी बनने का गौरव हासिल किया है। अब वह नौसेना के लड़ाकू विमान उड़ाने वाली पहली महिला बन गई हैं। यह उपलब्धि केवल नौसेना के लिए ही नहीं, बल्कि सैन्य विमानन में महिलाओं की भागीदारी के लिए भी एक प्रेरणादायक मिसाल है।

आईएनएस डेगा, विशाखापत्तनम में आयोजित द्वितीय बेसिक हॉक कन्वर्जन कोर्स के दीक्षांत समारोह में उन्हें ‘विंग्स ऑफ गोल्ड’ सम्मान से नवाजा गया। यह सम्मान रियर एडमिरल जनक बेवली द्वारा प्रदान किया गया। समारोह में लेफ्टिनेंट अतुल कुमार धुल को भी यह सम्मान मिला।

भारतीय नौसेना ने पहले ही महिला अधिकारियों को टोही विमान (एमआर एयरक्राफ्ट) और हेलीकॉप्टरों में पायलट और वायु संचालन अधिकारी के रूप में शामिल किया है। अब फाइटर स्ट्रीम में आस्था पूनिया की नियुक्ति नौसेना की लैंगिक समानता और नारी शक्ति को प्रोत्साहित करने की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

हालांकि नौसेना की ओर से अभी यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि उन्हें किस फाइटर जेट की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी, लेकिन यह निश्चित है कि वे आईएनएस विक्रमादित्य या आईएनएस विक्रांत जैसे एयरक्राफ्ट कैरियर से उड़ान भरने में सक्षम फाइटर जेट्स की ट्रेनिंग लेंगी। उनकी यह उपलब्धि नौसेना में महिला फाइटर पायलटों के नए युग की शुरुआत मानी जा रही है।

Spread the love

More From Author

त्रिपुरा में बारिश व भूस्खलन से बाधित रेल मार्ग फिर से शुरू, यात्रियों ने ली राहत की सांस

उत्तराखंड: पंचायती चुनाव को लेकर रामनगर में प्रशासन सतर्क, आपदा संवेदनशील बूथों पर विशेष तैयारी

Recent Posts