हरियाणा में राहुल और प्रियंका गांधी ने रैली को किया संबोधित

हरियाणा में कांग्रेस की रैली में राहुल और प्रियंका गांधी ने भाजपा पर लगाया संविधान बदलने का आरोप

हरियाणा में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने आज अंबाला के नारायणगढ़ में एक रैली को संबोधित किया। श्रीमती प्रियंका गांधी ने भारतीय जनता पार्टी पर संविधान बदलने का आरोप लगाया। उन्होंने लोगों से संविधान बदलने की बात करने वाले लोगों को हटाने की अपील की। उन्होंने राहुल गांधी के नेतृत्व में देश भर में की गई यात्राओं की भी प्रशंसा की।  

  राहुल और प्रियंका गांधी ने नारायणगढ़ से कुरुक्षेत्र तक विजय संकल्प यात्रा भी निकाली। दोनों नेताओं ने कुरूक्षेत्र में एक जनसभा में बेरोजगारी का मुद्दा उठाया। 

Spread the love

More From Author

श्रीलंका में सितंबर में मुद्रास्फीति शून्य से आधा प्रतिशत नीचे पहुंची

नेपाल में बाढ और भूस्खलन से मरने वालों की संख्या हुई 209

Recent Posts