“सागर में केंद्रीय मंत्री दुर्गादास उइके ने केंद्रीय बजट पर प्रबुद्धजनों से की परिचर्चा“
सागर में आयोजित प्रबुद्ध जन सम्मेलन में केंद्रीय मंत्री दुर्गादास उइके ने केंद्रीय बजट की विशेषताओं पर चर्चा करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के प्रयासों से देश की अर्थव्यवस्था तेजी से विकसित हुई है। उन्होंने बताया कि जब 2014 में नरेंद्र मोदी ने देश की बागडोर संभाली थी, उस समय बजट लगभग 16 लाख करोड़ रुपए था। वर्तमान में यह बजट करीब 50 लाख करोड़ रुपए का हो गया है, जो वर्ष 2013-14 के मुकाबले तीन गुना से भी अधिक है।
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि यह वृद्धि भारत की आर्थिक प्रगति और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदर्शी नीतियों का स्पष्ट प्रमाण है। गरीब कल्याण योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के कारण पिछले वर्षों में लगभग 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर निकले हैं।
इस आयोजन में जिले के डॉक्टर, इंजीनियर, अधिवक्ता, व्यवसायी और अन्य प्रबुद्धजन मौजूद रहे और बजट से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर संवाद किया।