“भा.ज.पा. ने शिमला में विशाल प्रदर्शन के बाद स्वच्छता अभियान चलाया“
भा.ज.पा. प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने शिमला के चौड़ा मैदान में एक विशाल प्रदर्शन के बाद स्वच्छता अभियान चलाया। इस अभियान में भाजपा के सभी व्यवस्था टोली के सदस्य और कार्यकर्ता डॉ. बिंदल के साथ शामिल हुए। बिंदल ने कहा कि भाजपा का प्रदर्शन पूरी तरह से सफल रहा, जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। इस प्रदर्शन में 10 हजार से अधिक कार्यकर्ता शामिल हुए, जो केवल प्रदर्शन नहीं बल्कि एक जनसैलाब बन गया।
शिमला में कांग्रेस सरकार के खिलाफ भाजपा का महा-प्रदर्शन सोशल मीडिया पर भी जबरदस्त प्रभाव छोड़ने में सफल रहा। चौड़ा मैदान में हजारों लोग जुटे, जबकि डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लाखों लोगों ने इस प्रदर्शन को लाइव देखा। भाजपा के “#HimachalAgainstMafiaRaaj” ने एक्स (ट्विटर) पर राष्ट्रीय स्तर पर दूसरा स्थान प्राप्त किया। भाजपा की आईटी और सोशल मीडिया टीम ने इस प्रदर्शन के लिए पहले से ही व्यापक डिजिटल अभियान चलाया था।
सोशल मीडिया पर खनन, शराब, वन और चिट्टा माफिया के खिलाफ जनता का गुस्सा साफ झलका। इस सफल डिजिटल अभियान के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं और सोशल मीडिया टीम को बधाई दी गई। यह स्पष्ट है कि प्रदेश की जनता कांग्रेस सरकार के माफियाराज से पूरी तरह तंग आ चुकी है।