राष्ट्रपति मुर्मु ने की बड़े प्रशासनिक फेरबदल की घोषणा, हरियाणा-गोवा, लद्दाख को मिले नए राज्यपाल और एलजी

“हरियाणा, गोवा और लद्दाख को मिले नए राज्यपाल व उपराज्यपाल, राष्ट्रपति ने की नियुक्तियों की घोषणा”

नई दिल्ली, सोमवार: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने हरियाणा और गोवा के लिए नए राज्यपालों, तथा केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख के लिए नए उपराज्यपाल की नियुक्ति की घोषणा की है। यह जानकारी राष्ट्रपति भवन द्वारा जारी आधिकारिक बयान में दी गई।

  • हरियाणा के नए राज्यपाल के रूप में प्रोफेसर असीम घोष की नियुक्ति की गई है।
  • गोवा के राज्यपाल बनाए गए हैं पुसापति अशोक गजपति राजू, जो पूर्व केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री रह चुके हैं।
  • लद्दाख के नए उपराज्यपाल होंगे कविंदर गुप्ता, जो जम्मू-कश्मीर के पूर्व उपमुख्यमंत्री रहे हैं।

इन सभी नियुक्तियां पदभार ग्रहण की तिथि से प्रभावी मानी जाएंगी।

वहीं, लद्दाख के वर्तमान उपराज्यपाल ब्रिगेडियर बी.डी. मिश्रा (सेवानिवृत्त) का इस्तीफा राष्ट्रपति ने स्वीकार कर लिया है। उनके स्थान पर अब कविंदर गुप्ता यह जिम्मेदारी संभालेंगे।

प्रोफेसर असीम घोष – हरियाणा के नए राज्यपाल

असीम घोष एक अनुभवी शिक्षाविद और राजनीतिज्ञ हैं। वे राजनीति विज्ञान के प्रोफेसर रह चुके हैं और 1991 में भाजपा से जुड़े थे। पश्चिम बंगाल भाजपा के अध्यक्ष (1999–2002) और त्रिपुरा के पर्यवेक्षक जैसे दायित्व भी संभाल चुके हैं।

पुसापति अशोक गजपति राजू – गोवा के नए राज्यपाल

वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री गजपति राजू, नरेंद्र मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में नागरिक उड्डयन मंत्री रह चुके हैं। वे चार बार आंध्र प्रदेश सरकार में मंत्री रह चुके हैं और 2018 में उन्हें गृह मंत्रालय की स्थायी समिति का सदस्य भी बनाया गया था।

कविंदर गुप्ता – लद्दाख के उपराज्यपाल

कविंदर गुप्ता भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता हैं। वे जम्मू-कश्मीर में उपमुख्यमंत्री और तीन बार जम्मू नगर निगम के मेयर रह चुके हैं। आरएसएस से जुड़ाव रखने वाले गुप्ता को प्रशासनिक अनुभव और संगठनात्मक क्षमता के लिए जाना जाता है।

इन नियुक्तियों को राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश में प्रशासनिक दक्षता और नेतृत्व क्षमता को मजबूती देने वाला कदम माना जा रहा है।

Spread the love

More From Author

विद्युत लाइनों में मरम्मत कार्य के चलते किन्नौर में विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित

सीएम योगी ने सोमवार को 105 करोड़ की लागत से तैयार न्यू कॉर्डियाेलॅजी विंग का किया उद्धाटन

Recent Posts