अगले 48 घंटों में दिल्ली-मुंबई सहित कई जगहों पर बारिश का पूर्वानुमान : मौसम विभाग

दिल्ली-मुंबई सहित कई राज्यों में भारी बारिश की संभावना, IMD ने जारी किए अलर्ट


देशभर में मानसून सक्रिय हो गया है। दिल्ली, मुंबई, हरियाणा, पंजाब और उत्तराखंड समेत कई हिस्सों में बुधवार को बारिश हुई, और अगले 48 घंटों में भी तेज बारिश की संभावना जताई गई है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने इन राज्यों के लिए येलो, ऑरेंज और रेड अलर्ट जारी किए हैं।

आईएमडी की वैज्ञानिक शुभांगी भूटे ने बताया कि मुंबई और कोंकण क्षेत्र में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। पालघर के लिए ऑरेंज अलर्ट, और दक्षिण कोंकण के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। साथ ही मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है, क्योंकि बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव का क्षेत्र समुद्र में सक्रिय हो गया है, जिससे समुद्री परिस्थितियां और अधिक खतरनाक हो सकती हैं।

महाराष्ट्र के ठाणे और मुंबई के लिए ऑरेंज अलर्ट, जबकि रायगढ़, रत्नागिरी और सिंधुदुर्ग जैसे जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। इस सप्ताह कोंकण और गोवा क्षेत्रों में अच्छी बारिश की संभावना जताई गई है।

आईएमडी के वैज्ञानिक नरेश कुमार ने जानकारी दी कि पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पश्चिम भारत में सक्रिय है, जिससे जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में वर्षा हो रही है। उन्होंने बताया कि मानसून की रेखा सामान्य से उत्तर में स्थित है, जिससे इन राज्यों में बारिश की स्थिति बनी हुई है।

दिल्ली के लिए 24 जुलाई को येलो अलर्ट जारी किया गया है, जबकि जम्मू-कश्मीर के लिए ऑरेंज अलर्ट और हिमाचल प्रदेश व उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में भी अलर्ट जारी किए गए हैं। साथ ही पंजाब और हरियाणा में तेज बारिश की संभावना है।

पूर्वी भारत और पश्चिमी तट पर अगले 48 घंटों में कम दबाव का क्षेत्र फिर सक्रिय होगा, जिससे कई क्षेत्रों में 12 सेंटीमीटर से अधिक बारिश हो सकती है। वहीं, मध्य महाराष्ट्र में भी भारी बारिश की चेतावनी दी गई है।

गुजरात के लिए भी चेतावनी जारी की गई है। अहमदाबाद मौसम केंद्र के निदेशक ए.के. दास ने बताया कि 25 से 28 जुलाई तक राज्य के कई हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है। अमरेली, भावनगर, महिसागर सहित कई जिलों में अलर्ट जारी किया गया है।दिल्ली-मुंबई सहित कई राज्यों में भारी बारिश की संभावना, IMD ने जारी किए अलर्ट


देशभर में मानसून सक्रिय हो गया है। दिल्ली, मुंबई, हरियाणा, पंजाब और उत्तराखंड समेत कई हिस्सों में बुधवार को बारिश हुई, और अगले 48 घंटों में भी तेज बारिश की संभावना जताई गई है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने इन राज्यों के लिए येलो, ऑरेंज और रेड अलर्ट जारी किए हैं।

आईएमडी की वैज्ञानिक शुभांगी भूटे ने बताया कि मुंबई और कोंकण क्षेत्र में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। पालघर के लिए ऑरेंज अलर्ट, और दक्षिण कोंकण के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। साथ ही मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है, क्योंकि बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव का क्षेत्र समुद्र में सक्रिय हो गया है, जिससे समुद्री परिस्थितियां और अधिक खतरनाक हो सकती हैं।

महाराष्ट्र के ठाणे और मुंबई के लिए ऑरेंज अलर्ट, जबकि रायगढ़, रत्नागिरी और सिंधुदुर्ग जैसे जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। इस सप्ताह कोंकण और गोवा क्षेत्रों में अच्छी बारिश की संभावना जताई गई है।

आईएमडी के वैज्ञानिक नरेश कुमार ने जानकारी दी कि पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पश्चिम भारत में सक्रिय है, जिससे जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में वर्षा हो रही है। उन्होंने बताया कि मानसून की रेखा सामान्य से उत्तर में स्थित है, जिससे इन राज्यों में बारिश की स्थिति बनी हुई है।

दिल्ली के लिए 24 जुलाई को येलो अलर्ट जारी किया गया है, जबकि जम्मू-कश्मीर के लिए ऑरेंज अलर्ट और हिमाचल प्रदेश व उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में भी अलर्ट जारी किए गए हैं। साथ ही पंजाब और हरियाणा में तेज बारिश की संभावना है।

पूर्वी भारत और पश्चिमी तट पर अगले 48 घंटों में कम दबाव का क्षेत्र फिर सक्रिय होगा, जिससे कई क्षेत्रों में 12 सेंटीमीटर से अधिक बारिश हो सकती है। वहीं, मध्य महाराष्ट्र में भी भारी बारिश की चेतावनी दी गई है।

गुजरात के लिए भी चेतावनी जारी की गई है। अहमदाबाद मौसम केंद्र के निदेशक ए.के. दास ने बताया कि 25 से 28 जुलाई तक राज्य के कई हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है। अमरेली, भावनगर, महिसागर सहित कई जिलों में अलर्ट जारी किया गया है।

Spread the love

More From Author

गणेश उत्‍सव के लिए 250 स्‍पेशल ट्रेन के लिए 24 जुलाई से होगी बुकिंग

राजेश धर्माणाी ने हिमाचल में ड्रोन तकनीक पर आधारित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस स्थापित करने का  किया आग्रह

Recent Posts