हिमाचल में चलेगा हर घर तिरंगा अभियान, घर-घर तिरंगा हर-घर तिरंगा: बिहारी लाल

हर घर तिरंगा अभियान को लेकर भाजपा प्रदेश मुख्यालय में बैठक, तिरंगा यात्रा और विभाजन स्मृति दिवस सहित कई कार्यक्रमों की घोषणा

भाजपा प्रदेश मुख्यालय में ‘हर घर तिरंगा यात्रा’ अभियान को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल, संगठन महामंत्री सिद्धार्थन और प्रदेश महामंत्री बिहारी लाल शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे।

बैठक में बताया गया कि 10 से 15 अगस्त तक प्रदेश भर में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान जोर-शोर से चलाया जाएगा। इस अभियान के अंतर्गत 10 अगस्त को प्रदेश के सभी 171 संगठनात्मक मंडलों में तिरंगा यात्राओं का आयोजन किया जाएगा, जिसमें स्वतंत्रता सेनानियों और वीर योद्धाओं का स्मरण किया जाएगा।

इसके अलावा, 12 और 13 अगस्त को प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में शहीदी स्मारकों पर स्वच्छता अभियान आयोजित किया जाएगा, जिसमें स्थानीय कार्यकर्ता भाग लेंगे।

14 अगस्त को ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें भारत-पाकिस्तान विभाजन के दौरान हुए अत्याचारों और हिंदू परिवारों के नरसंहार को याद किया जाएगा। इस कार्यक्रम में लगभग 300 से 350 भाजपा कार्यकर्ता भाग लेंगे और प्रदेश स्तरीय मुख्य कार्यक्रम का आयोजन भी इसी दिन किया जाएगा।

भाजपा का यह आयोजन राष्ट्रीय एकता, देशभक्ति और इतिहास के महत्वपूर्ण क्षणों की स्मृति को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास है।

Spread the love

More From Author

दिल्ली में नकली दवाओं के कारोबार का भंडाफोड़, 6 गिरफ्तार

शाहजहांपुर जेल में लायंस क्लब सहेली ने बांधी राखी, कैदी और कर्मचारी हुए भावुक

Recent Posts