“गैरसैंण विधानसभा में मानसून सत्र की तैयारियां पूरी“
गैरसैंण स्थित भराड़ीसैंण विधानसभा में कल से शुरू हो रहे मानसून सत्र की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूड़ी ने परिसर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायज़ा लिया और बताया कि इस बार विधानसभा पूरी तरह डिजिटल रूप में काम करेगी। महिला विधायकों की सुविधा के लिए एक अतिरिक्त कक्ष भी तैयार किया गया है।
कर्णप्रयाग विधायक अनिल नौटियाल ने कहा कि यह सत्र ऐतिहासिक साबित होगा और प्रदेश के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाएंगे। भराड़ीसैंण में पहली बार सत्र का संचालन पूरी तरह से पेपरलेस होगा। इसके साथ ही महिला विधायकों के लिए नई व्यवस्था लागू होगी। सत्र के दौरान कई अहम विधेयक सदन के पटल पर रखे जाएंगे और जनता से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा की जाएगी।
