“नैनीताल जिला पंचायत अध्यक्ष बनीं भाजपा की दीपा दर्मवाल, उपाध्यक्ष पद पर कांग्रेस की जीत“
पांच दिन बाद पूरी हुई मतगणना के बाद नैनीताल जिला पंचायत चुनाव के परिणाम घोषित कर दिए गए। अध्यक्ष पद पर भाजपा उम्मीदवार दीपा दर्मवाल निर्वाचित हुई हैं, जबकि उपाध्यक्ष पद पर कांग्रेस की देवकी बिष्ट ने जीत हासिल की।
जिले में कुल 27 जिला पंचायत सदस्य हैं, जिनमें से 22 ने मतदान किया और 5 सदस्यों ने मतदान नहीं किया। मतगणना में भाजपा उम्मीदवार दीपा दर्मवाल को 11 वोट, कांग्रेस की पुष्पा नेगी को 10 वोट मिले, जबकि एक मत अवैध पाया गया।
