“दिवाली और छठ पर यात्रियों के लिए चलेगी 12,000 से अधिक विशेष ट्रेनें“
नई दिल्ली : दिवाली और छठ महापर्व पर यात्रियों की सुविधा सुनिश्चित करने के लिए भारतीय रेलवे 12,000 से अधिक विशेष ट्रेनें चलाएगा। इस संबंध में जानकारी रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने रेल भवन में संवाददाताओं को दी।
रेल मंत्री ने बताया कि इस निर्णय पर बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, केंद्रीय मंत्री ललन सिंह, सांसद डॉ. संजय जायसवाल और सांसद संजय कुमार झा के साथ विस्तृत विचार-विमर्श के बाद सहमति बनी। उन्होंने ज़ोर देकर कहा कि यात्रियों को केवल आगे की यात्रा ही नहीं, बल्कि वापसी यात्रा के दौरान भी पर्याप्त सुविधा और ट्रेनें उपलब्ध कराई जाएंगी।
विशेष ट्रेन संचालन अवधि
- आगे की यात्रा के लिए : 13 अक्टूबर से 26 अक्टूबर 2025
- वापसी यात्रा के लिए : 17 नवंबर से 1 दिसंबर 2025
रेल मंत्री ने कहा कि इस विशेष व्यवस्था से दिवाली और छठ के दौरान बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश समेत देशभर के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।
