“केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी व डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने किया कार्यक्रम का शुभारंभ“
भारत सरकार के खान मंत्रालय के केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी, केंद्रीय राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे और बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया।
पटना में ‘खान एवं भूतत्व जन कल्याण कार्यक्रम’ का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य खनन और भू-विज्ञान से जुड़े क्षेत्रों में जनकल्याणकारी पहलों को बढ़ावा देना और स्थानीय स्तर पर जागरूकता फैलाना रहा।
इसमें विभिन्न जनप्रतिनिधियों, विशेषज्ञों और विभागीय अधिकारियों ने भाग लिया और खनन क्षेत्र में पारदर्शिता, विकास और पर्यावरण संरक्षण पर चर्चा की।
