सामाजिक सुरक्षा पेंशनर 30 सितम्बर से पूर्व दस्तावेजों का सत्यापन करें सुनिश्चित

सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के लाभार्थियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना जारी की गई है। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने सभी पेंशनधारकों से 30 सितंबर तक अपने दस्तावेजों का ई-केवाईसी (e-KYC) और सत्यापन पूरा कराने की अपील की है। विभाग के अनुसार यह विशेष सत्यापन अभियान सभी पात्र लाभार्थियों को बिना किसी रुकावट के पेंशन का लाभ दिलाने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है।

ई-केवाईसी अभियान तेज, लाभार्थियों से सहयोग की अपील

विभाग द्वारा चलाए जा रहे इस अभियान के तहत 8,31,717 सामाजिक सुरक्षा पेंशन लाभार्थियों का सत्यापन किया जा रहा है। यह प्रक्रिया ई-कल्याण मोबाइल ऐप के माध्यम से पूरी की जा रही है। इसके अलावा, जिला, तहसील, पंचायत और स्थानीय आंगनवाड़ी स्तर पर भी विशेष शिविर लगाए गए हैं, जहां लाभार्थियों की सहायता की जा रही है।

इन दस्तावेजों का सत्यापन आवश्यक

सत्यापन के दौरान आधार कार्ड, जन्मतिथि, मोबाइल नंबर, स्थायी पता और अन्य आवश्यक दस्तावेजों का मिलान किया जा रहा है। इसलिए विभाग ने सभी पेंशनधारकों से अपील की है कि वे समय रहते अपने दस्तावेजों की जानकारी अपडेट करा लें, ताकि भविष्य में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

समय पर सत्यापन नहीं कराने पर हो सकती है परेशानी

विभाग के अधिकारियों के अनुसार अधिकांश लाभार्थियों का सत्यापन पूरा हो चुका है,

जबकि शेष कार्य तेजी से जारी है। हालांकि, यदि निर्धारित समय सीमा तक दस्तावेजों का सत्यापन नहीं कराया गया, तो नए पोर्टल पर पेंशन वितरण में बाधा आ सकती है।

यह प्रक्रिया इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन,

दिव्यांग पेंशन सहित अन्य सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के लाभार्थियों के लिए अनिवार्य है।

30 सितंबर से पहले पूरा करें प्रक्रिया

सामाजिक सुरक्षा पेंशन का लाभ लगातार मिलता रहे,

इसके लिए लाभार्थियों को 30 सितंबर से पहले ई-केवाईसी और दस्तावेज सत्यापन अवश्य पूरा करना चाहिए।

वहीं, विभाग ने स्पष्ट किया है कि समय पर सत्यापन कराने से पेंशन भुगतान में

किसी प्रकार की बाधा नहीं आएगी और लाभार्थियों को सरकारी

योजनाओं का लाभ नियमित रूप से मिलता रहेगा।

Spread the love

More From Author

डूसू चुनाव में एबीवीपी की जीत पर अमित शाह और जेपी नड्डा समेत भाजपा के कई नेताओं ने दी बधाई 

पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत शिमला की 10 पंचायतों का चयन: उपायुक्त

Recent Posts