भारतीय रेलवे का ब्रॉड गेज नेटवर्क 97% हुआ विद्युतीकृत

 

भारतीय रेलवे ने अपने ब्रॉड गेज नेटवर्क का 97 प्रतिशत विद्युतीकरण पूरा कर एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। यह कदम देश में स्वच्छ ऊर्जा के उपयोग को बढ़ावा देने, डीजल पर निर्भरता कम करने और रेलवे संचालन को अधिक किफायती बनाने की दिशा में मील का पत्थर माना जा रहा है। रेल मंत्रालय के अनुसार, व्यापक विद्युतीकरण से परिचालन लागत में कमी आएगी और पर्यावरण संरक्षण को भी मजबूती मिलेगी।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, इलेक्ट्रिक ट्रेनों का संचालन डीजल ट्रेनों की तुलना में अधिक ऊर्जा दक्ष और पर्यावरण के अनुकूल है। अनुमान है कि इलेक्ट्रिक ट्रैक्शन से परिचालन लागत में लगभग 70 प्रतिशत तक की बचत संभव है। इसके अलावा, कार्बन उत्सर्जन में कमी आने से भारत के हरित विकास और जलवायु लक्ष्यों को भी समर्थन मिलेगा।

विश्वसनीय बिजली आपूर्ति पर विशेष ध्यान

ब्रॉड गेज नेटवर्क के सफल विद्युतीकरण के लिए रेलवे ने मजबूत बिजली आपूर्ति व्यवस्था विकसित की है। इसके तहत राष्ट्रीय ग्रिड से कनेक्टिविटी, राज्य और केंद्रीय ट्रांसमिशन नेटवर्क के माध्यम से निर्बाध बिजली उपलब्ध कराई जा रही है। साथ ही, ग्रिड सबस्टेशनों और ट्रैक्शन सबस्टेशनों पर वैकल्पिक बिजली स्रोतों की व्यवस्था भी की गई है, ताकि रेल सेवाओं में किसी प्रकार की बाधा न आए।

संसद में दी गई जानकारी

केंद्रीय रेल, सूचना एवं प्रसारण तथा इलेक्ट्रॉनिक्स एवं

सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने लोकसभा में

एक लिखित उत्तर के माध्यम से यह जानकारी साझा की गई।

उन्होंने बताया कि रेलवे लगातार आधुनिक तकनीकों को अपनाकर सुरक्षित,

तेज और टिकाऊ परिवहन प्रणाली विकसित करने की दिशा में काम कर रहा है।

भारतीय रेलवे का 97 प्रतिशत ब्रॉड गेज नेटवर्क विद्युतीकृत होना

देश के बुनियादी ढांचे में हो रहे बड़े बदलाव का संकेत है।

इससे न केवल यात्रियों को बेहतर और अधिक विश्वसनीय रेल सेवाएं मिलेंगी,

बल्कि ईंधन आयात पर खर्च कम होगा और रेलवे की परिचालन क्षमता भी बढ़ेगी।

आने वाले समय में शेष नेटवर्क का विद्युतीकरण पूरा होने के बाद भारतीय रेलवे

पूरी तरह हरित और ऊर्जा-कुशल परिवहन प्रणाली की ओर एक और बड़ा कदम बढ़ाएगा।

Spread the love

More From Author

बिहार में जहरीली शराब से त्रासदी – तीन जिलों में 53 की मौत

जलालपुर पुलिस ने चोरी के सामान के साथ 2 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

Recent Posts