मथुरा-वृंदावन में बाढ़ से हालात गंभीर, कई इलाकों में भरा पानी

“मथुरा-वृंदावन में यमुना का जलस्तर बढ़ा, बाढ़ से जनजीवन प्रभावित”

मथुरा और वृंदावन में यमुना नदी का जलस्तर लगातार बढ़ता जा रहा है, जिससे बाढ़ की स्थिति गंभीर हो गई है। हालात ऐसे बन गए हैं कि यह बाढ़ 2023 के रिकॉर्ड को पार कर सकती है। परिक्रमा मार्ग का आधा हिस्सा जलमग्न हो चुका है और कात्यायनी माता मंदिर तक भी पानी पहुंच गया है।

हथिनीकुंड और ओखला बैराज से छोड़ा जा रहा अतिरिक्त पानी स्थिति को और कठिन बना रहा है। यमुना का पानी अब कई प्रमुख बाजारों में भी फैल गया है। सदर बाजार, औरंगाबाद, गणेशपुरम, हंसगंज, विसंगज, तिवारीपुरम और चिरंजीवी नगला जैसे इलाके बुरी तरह प्रभावित हुए हैं।

राहत और बचाव कार्य युद्ध स्तर पर चल रहे हैं।

कुछ गांवों तक स्टीमर से राहत सामग्री पहुंचाई जा रही है, जबकि कई गांवों को खाली भी कराया गया है। प्रशासन लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और प्रभावित लोगों को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करा रहा है।

मथुरा के एसडीएम अभिनव जैन ने बताया कि बाढ़ग्रस्त इलाकों से

लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है और उन्हें भोजन,

पानी जैसी जरूरी सुविधाएं दी जा रही हैं।

वहीं, स्थानीय निवासियों ने बाढ़ से हो रही परेशानियों के

बीच प्रशासन की मदद की सराहना की।

घरों में पानी घुसने से लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़

रहा है और कई लोग अपने घर छोड़ने को मजबूर हैं। प्रशासन की सक्रियता से राहत कार्य लगातार जारी है।

Spread the love

More From Author

गुजरात, राजस्थान और पूर्वोत्तर भारत में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली में छाए रहेंगे बादल : आईएमडी

केंद्र की मदद 10000 करोड़ से अधिक, सही प्रकार से खर्च करें कांग्रेस सरकार: कश्यप

Recent Posts